फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth took out bike rally on the eve of procession

Maharajganj News: शोभायात्रा की पूर्व संध्या पर युवाओं ने निकाली बाइक रैली

Fri, 19 Jan 2024 08:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 Jan 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
Youth took out bike rally on the eve of procession
नौतनवा। मां बनैलिया मंदिर के वार्षिकोत्सव की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को युवाओं ने बाइक रैली निकाली। भगवा ध्वज लहराकर मां बनैलिया एवं जय श्रीराम के जयकारे लगाए। शनिवार को निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया।
विज्ञापन

युवाओं के जय माता दी, जय माता दी और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। बनैलिया मंदिर से शुरू हुई बाइक रैली नगर के खनुआ चौराहा, गांधी चौक, जयहिंद चौराहा, जायसवाल मोहल्ला, पुरानी नौतनवा, घंटाघर, अस्पताल चौराहा होते हुए मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। शनिवार की सुबह मां बनैलिया की झांकी के साथ नगर भ्रमण के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान अवधेश चौबे, आनंद प्रकाश उर्फ विकास दुबे, प्रिंस पांडेय, बाबी दुबे, सुनील त्रिपाठी, नितेश मिश्रा, रिंकू दुबे, राज जायसवाल, आदर्श पांडेय, आलोक पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed