फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth thrashed for religious conversion in Maharajganj

Maharajganj: धर्म परिवर्तन के लिए युवक की पिटाई, जान से मारने की दी धमकी

Mon, 21 Aug 2023 12:25 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 21 Aug 2023 12:25 AM IST
सार

ग्रामीणों के मुताबिक संतोष कुमार निषाद ने करीब 10 वर्ष पहले ईसाई धर्म अपनाया था। वह गांव के चौराहे पर चाय की दुकान चलाता है। साथ ही मौका पाकर गरीब लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

विज्ञापन
Youth thrashed for religious conversion in Maharajganj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र से धर्म परिवर्तन नहीं करने पर युवक की पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी साले-बहनोई के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


निचलौल शहर के घोड़हवा वार्ड के रहने वाले शेषनाथ गौंड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह रोजी-रोटी के लिए पेंटिंग का कार्य करता है। रविवार को लंच के समय वह चाय पीने के लिए मदनपुरा गांव के निचलौल सिंदुरिया मार्ग स्थित चाय की दुकान पर गया था। इस दौरान चाय की दुकान संचालित करने वाले व्यक्ति ने कहा कि ईसाई बन जाओ, जितना पैसा चाहिए उतना दिलवा देंगे। विरोध करने पर दुकानदार संतोष कुमार निषाद ने अपने साले अंगद के साथ मिलकर गले में पहनी रुद्राक्ष की माला तोड़ दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर बेरहमी पिटाई की। कहा कि अगर ईसाई नहीं बनोगे तो जान से मार डालेंगे।
विज्ञापन


निचलौल थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शेषनाथ गोंड की तहरीर पर दुकानदार संतोष कुमार निषाद निवासी मदनपुरा और उसके साले अंगद कुमार निषाद निवासी मिठौरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष ने 10 वर्ष पहले अपनाया था ईसाई धर्म
ग्रामीणों के मुताबिक संतोष कुमार निषाद ने करीब 10 वर्ष पहले ईसाई धर्म अपनाया था। वह गांव के चौराहे पर चाय की दुकान चलाता है। साथ ही मौका पाकर गरीब लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता है।


धर्म परिवर्तन कराते वीडियो हुआ था वायरल
चर्चा के मुताबिक संतोष का धर्म परिवर्तन कराने का एक वीडियो करीब तीन साल पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो उसके ससुराल मिठौरा का बताया जा रहा था। तब वायरल वीडियो की अनदेखी कर दी गई। बताया जाता है कि संतोष अब पादरी बन चुका है। दलित लोगों के बीच उसकी सक्रियता बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed