{"_id":"6096cf488ebc3ed9b81a318f","slug":"youth-s-dead-body-found-hanging-from-a-tree11-maharajganj-news-gkp394059348","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
कोल्हुई (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ग्राम जोगियावारी के पास शनिवार सुबह कोल्हुई निवासी 30 वर्षीय उमेश उफ़ॱर बाघे का शव पेड़ से लटका मिला। जानकारी होते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा कोल्हुई निवासी उमेश उर्फ बाघे विगत 1 सप्ताह से अपने मामा के घर नेपाल के अमवा गया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को मामा के घर से जोगिया बारी घाट के लिए निकला। देर शाम जब घर नहीं पहुंचा तो घरवाले मामा के घर फोन करके पता करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन फोन नहीं मिला और शनिवार सुबह पेड़ से लटकती हुई लाश मिलने से घर में कोहराम मच गया। प्रभारी थानाध्यक्ष गुलाब यादव ने प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला होने की पुष्टि की। संवाद