{"_id":"63f90c8f498be98e8201d6c5","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-maharajganj-news-c-7-1-65401-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
Sat, 25 Feb 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो
शव घर पहुंचते ही मच गई चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंपियरगंज जंगल में बृहस्पतिवार देर रात सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर घरवालों को मिलते ही कोहराम मच गया। शुक्रवार दिन में चार बजे के करीब युवक का शव घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई।
फरेंदा क्षेत्र के निरनाम पूर्वी के लेदवा टोला निवासी अंकित चौधरी (30) बीएड का प्रशिक्षण ठाकुरनगर से प्राप्त करके घर लौट रहे थे। अभी राजमार्ग पर पहुंचे थे, तभी फरेंदा से गोरखपुर की तरफ जा रही कार की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता सहित तमाम लोगों ने पहुंच कर शोक जताते हुए परिवार को ढांढ़स बंधाया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।