फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth injured in a scuffle following a splash of water dies during treatment.

Maharajganj News: पानी का छींटा पड़ने के बाद हुए मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sun, 06 Sep 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in a scuffle following a splash of water dies during treatment.
दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन

कोठीभार थाना क्षेत्र के लोहेपार में बुधवार को हुआ था विवाद
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के लोहेपार में बुधवार को मामूली विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगोंं के खिलाफ बृहस्पतिवार को ही प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
जानकारी के अनुसार, लोहेपार में बुधवार को बरसात के पानी का छींटा पड़ने पर प्रदीप व प्रेम यादव के परिजन के बीच हुई मारपीट में सोनू यादव (34) गंभीर रूप से घायल हो गया था। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लोहेपार के बजरी टोला निवासी प्रदीप ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के मुकेश यादव शराब के नशे में उन्हें व उनके परिवार के खिलाफ अपशब्दों प्रयोग रहे थे। विरोध करने पर अपने परिजन के साथ मिलकर उन्हें और उनके लड़के श्याम व मिथुन को मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के प्रेम यादव ने भी पुलिस को दी गई तहरीर आरोप लगाया है कि बारिश के पानी का छींटा पड़ जाने पर प्रदीप के साथ उनके परिवार के लोगों ने मारपीट की। इसमें सोनू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको तत्काल सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि मारपीट की शिकायत पर दोनों पक्षों के मुकेश, हीरालाल, कृष्णा, रामकरन व दूसरे पक्ष के राम आशीष, प्रदीप, गुलशन, लालू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोनू यादव की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed