फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth injured and dies after losing control of bike and falling.

Maharajganj News: बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से युवक घायल, मौत

Fri, 17 Jul 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Youth injured and dies after losing control of bike and falling.
सब्जी खरीदकर बाइक से वापस घर जा रहा था युवक
विज्ञापन

शिकारपुर में महराजगंज-गोरखपुर हाईवे पर भिसवां माइनर के पास हुई दुर्घटना
भिटौली/शिकारपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शिकारपुर में महराजगंज-गोरखपुर हाईवे पर भिसवां माइनर के पास बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक सब्जियां लेकर अपने घर लौट रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के कृतपिपरा निवासी राजीव नायक (38) सब्जी खरीदकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह शिकारपुर पुलिस चौकी के पास भिसवा माइनर के निकट एटीएम के सामने पहुंचा, अज्ञात कारणों से उनकी बाइक रात लगभग 11 बजे अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और वह अचेत हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने घटना की सूचना शिकारपुर पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिटौली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं बाइक को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि विधिक कार्रवाई की गई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

तीन बच्चों के सर से उठा पिता का साया
मृतक राजीव नायक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। वह दो भाइयों में छोटा था। राजीव की दो पुत्रियां एवं एक पुत्र है। उनकी पत्नी बबिता घर पर रहकर बच्चों की देखभाल करती हैं। मृतक काफी वर्षों से बैंकॉक में रहकर अपने घर की आजीविका चलाने में सहयोग करता था। 20 दिन पहले वह बैंकॉक से घर आया था। हादसे ने तीन बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया है। मृतक की पत्नी बबिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed