फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth from Nautanwa found dead on bus bound for Gorakhpur from Indore

Maharajganj News: इंदौर से गोरखपुर आ रही बस में मृत मिला नौतनवा का युवक

Fri, 21 Aug 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Youth from Nautanwa found dead on bus bound for Gorakhpur from Indore
नौतनवा क्षेत्र का रहने वाला था अब्दुल, यात्रियों के उतरने के बाद चालक की सीट पर पड़ी नजर
विज्ञापन

बीमारी के चलते मुंबई से लौट रहा था घर
महावीर छपरा। इंदौर से गोरखपुर आ रही निजी बस में नौतनवा निवासी यात्री की मौत हो गई। गोरखपुर पहुंचने पर यात्रियों के उतरने के बाद चालक ने बस के अंदर जांच की तो युवक अपनी सीट पर मृत मिला। सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फोरेंसिक टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए।
महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के चकदह निवासी अब्दुल (28) पुत्र अहमद रजा मुंबई में कपड़ों की सिलाई का काम करता था। गीडा पुलिस के अनुसार, अब्दुल 18 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे सोनी ट्रैवल्स की बस से इंदौर से गोरखपुर के लिए रवाना हुआ था। गोरखपुर पहुंचने के बाद बस से सभी यात्री उतर गए। इसके बाद चालक ने अंदर जाकर यात्रियों की सीटों की जांच की। इस दौरान अब्दुल अपनी सीट पर मृत मिला।
विज्ञापन

अब्दुल के परिजन ने बताया कि वह पहले से बीमार चल रहा था। बीमारी के कारण ही वह मुंबई से अपने घर चकदह लौट रहा था। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed