फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth from Bhitauli dies due to electric shock in Saudi

Maharajganj News: सऊदी में करंट लगने से भिटौली के युवक की मौत

Wed, 07 Aug 2024 06:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 07 Aug 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
Youth from Bhitauli dies due to electric shock in Saudi
भिटौली। क्षेत्र के मिर्जापुर पकड़ी ऊर्फ रघुनाथपुर के युवक की सऊदी में करंट लगने से मौत हो गई। मिर्जापुर पकड़ी ऊर्फ रघुनाथपुर निवासी संजय कन्नौजिया दो साल पहले फर्नीचर का काम करने सऊदी गए थे। सऊदी में रहकर अपने घर की आजीविका चलाते थे। दो अगस्त को काम करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गए, जिससे गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोग उन्हें चिकित्सक के पास ले गए। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। दो दिन से गांव में किसी के घर चूल्हे नहीं जले हैं। संजय काफी होनहार था। वह मृदुल स्वभाव का एक युवक था। गांव के सभी युवाओं में उसकी गहरी पैठ थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे आयुष सात वर्ष व जयदीप डेढ़ वर्ष का है। पत्नी पुष्पा का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रामजी रोते रोते बेहोश हो जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed