{"_id":"6773fb4531b6224f7406ae89","slug":"youth-dies-after-falling-from-uncontrolled-bike-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-139472-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक की मौत
Tue, 31 Dec 2024 07:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 31 Dec 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। बाईपास के एक निजी स्कूल मार्ग पर अनियंत्रित बाइक सवार गिर गया। खेत के किनारे लगे कंटीले तार में गला फंसने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 7 औद्योगिक नगर निवासी विजयनाथ यादव का 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक यादव मंगलवार को दिन में करीब दो बजे घर से बाइक लेकर निजी स्कूल मार्ग से जा रहा था। बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकराई और युवक की गर्दन खेत की रखवाली के लिए लगाए गए कटीले तार में फंस गई। इससे युवक का गला बुरी तरह से जख्मी हो गया।
तार से शरीर पर कई जगह कट गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने अभिषेक यादव को मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की खबर परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने शव को पोस्टमार्टम में भेजने की पुष्टि की।