फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth died during treatment, family members blocked the road

Maharajganj News: इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने सड़क किया जाम

Tue, 13 Aug 2024 07:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 13 Aug 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
Youth died during treatment, family members blocked the road
फरेंदा। कैंपियरगंज के निजी अस्पताल में इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने भैसहिया निवासी युवक को गोरखपुर रेफर कर दिया था। युवक की मंगलवार को गोरखपुर में मौत हो गई। स्वजनों ने कैंपियरगंज के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर भैसहिया के पास शव रखकर फरेंदा-महराजगंज मार्ग जाम कर दिया। तहसीलदार व थानाध्यक्ष ने समझा बुझाकर किसी तरह से जाम खुलवाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के भैसहिया निवासी धर्मेंद्र उर्फ नाटे को सोमवार सुबह पेट में दर्द हुआ। परिजन इलाज के लिए कैंपियरगंज के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां युवक का इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर में इलाज के दौरान धर्मेंद्र उर्फ नाटे की मंगलवार सुबह मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर कार्रवाई की मांग को लेकर फरेंदा-महराजगंज मार्ग जाम कर दिया। करीब 30 मिनट सड़क जाम रहा। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल व थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। परिजनों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed