फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   youth died due to drowning in maharajganj

साथी को बचाने गई जान: रोहिन नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 22 Jun 2023 03:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज। Updated Thu, 22 Jun 2023 03:46 PM IST
सार

फरेंदा थाना क्षेत्र के बरातगाढ़ा निवासी अमरनाथ गुप्ता (18) बुधवार दिन में करीब दो बजे भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए गांव के कुछ युवकों के साथ गांव के बाहर रोहिन नदी में नहाने गया था। वहीं नहाते समय एक युवक डूबने लगा। उसको बचाने के लिए गहरे पानी में चला गया।

विज्ञापन
youth died due to drowning in maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 रोहिन नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत की खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के बरातगाढ़ा निवासी अमरनाथ गुप्ता (18) बुधवार दिन में करीब दो बजे भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए गांव के कुछ युवकों के साथ गांव के बाहर रोहिन नदी में नहाने गया था। वहीं नहाते समय एक युवक डूबने लगा। उसको बचाने के लिए गहरे पानी में चला गया। दूसरे युवक को बचा लिया लेकिन खुद नदी में डूब गया। इसकी जानकारी साथ गए लड़कों ने ग्राम प्रधान दिनेश यादव को दी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पत्नी व बेटे के रहते पति ने रचाई दूसरी शादी, महिला पहुंची थाने; बोली- साहब न्याय दिलाओ
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव से काफी संख्या में लोग पहुंच कर डूबे युवक को ढूंढ़ कर पानी से बाहर निकाले। वहां से लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई संदीप को अमरनाथ की मौत की खबर मिली तो अवाक रह गया। अमरनाथ की शादी अभी नहीं हुई थी। वह 11 वीं कक्षा में मछलीगांव में पढ़ता था। पिता रोजी- रोटी के लिए मुंबई गए हुए हैं।

युवक की मौत की खबर मां को मिली तो वह बदहवास हो उठी। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed