फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Husband made second marriage with wife and son

Maharajganj News: पत्नी व बेटे के रहते पति ने रचाई दूसरी शादी, महिला पहुंची थाने; बोली- साहब न्याय दिलाओ

Wed, 21 Jun 2023 04:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Jun 2023 04:29 PM IST
सार

एसपी के निर्देश पर श्यामदेउरवां पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार आरोपी पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी, ननद व दूसरी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
Husband made second marriage with wife and son
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay

विस्तार

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर पति और सास-ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि एक नौ वर्ष का बेटा है। कुछ दिनों पहले अपने मायके में रहती थी। बीते 12 जून को चोरी चुपके ससुर, सास, जेठ, जेठानी, ननद आदि मिलकर मेरे पति की दूसरी शादी करा दिया। जानकारी होने पर मैं अपने बेटे के साथ अपने ससुराल पहुंची तो उक्त लोग मुझे मारने पीटने लगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कल से शुरू होगी आईआरसीटीसी की सात ज्योतिर्लिंग के लिए विशेष ट्रेन, जानिए कहां-कहां रहेगा स्टॉप
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि मेरे द्वारा तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। उक्त लोग मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसकी शिकायत श्यामदेउरवां थाने में की गई लेकिन उनके द्धारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

एसपी के निर्देश पर श्यामदेउरवां पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार आरोपी पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी, ननद व दूसरी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed