फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth died after falling while defecating

Maharajganj News: शौच के दौरान गिरे युवक की मौत

Sun, 13 Oct 2024 08:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 13 Oct 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
Youth died after falling while defecating
निचलौल। क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर से सटे झुलनीपुर गांव के टोला सेमरहना के पास एक युवक बाइक खड़ा कर शौच करने लगा। इसी बीच वह अचानक गिर पड़ा। उसके बाद लोगों की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बरगदवा थाना क्षेत्र के जिगनिहवा के टोला दोमुहान निवासी गंगासागर यादव (35) बाइक से पत्नी की सहेली व उसके बच्चे को लेकर नेपाल में इलाज कराने गया था। जहां से गंगासागर पत्नी की सहेली को लेकर वापस घर के लिए लौट रहा था। युवक अभी बार्डर से सटे गांव झुलनीपुर के टोला सेमरहना के पास पहुंचा था। जहां पर वह बाइक खड़ी कर शौच करने के लिए कुछ दूर आगे बढ़ा था। इसी बीच गंगासागर अचानक अचेत होकर गिर गया। महिला की सूचना के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से युवक को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया के अनुसार, युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed