फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   youth committed suicide by hanging from tree

युवक ने पेड़ से लटक कर की आत्महत्या

Thu, 17 Nov 2022 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
youth committed suicide by hanging from tree
युवक ने पेड़ से लटक कर की आत्महत्या
विज्ञापन

चौक बाजार। थाना क्षेत्र के विजयपुर में विवाहित युवक अवधेश (26) ने आम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
मृतक की पत्नी मनीषा ने बताया कि उसके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनकी दवा गोरखपुर में एक निजी अस्पताल से चल रही थी। शोर-शराबा होने पर घबराहट महसूस होती थी। शांत जगह पर रहना उन्हें अच्छा लगता था। वह मंगलवार की शाम बगीचे की ओर टहलने निकला तथा वापस नहीं लौटा। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों को उसका शव गांव के पश्चिम बुद्ध बिहार पोखरे के पास आम के पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शव को देख कर शोर मचाया तो लोग एकत्र हो गए। उसी में से किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed