फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth can play a role in nation building with positive thinking and discipline.

Maharajganj News: सकारात्मक सोच व अनुशासन से राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभा सकते हैं युवा

Tue, 13 Jan 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Youth can play a role in nation building with positive thinking and discipline.
महराजगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदर नगर इकाई ने जिला पंचायत सभागार में स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं। सकारात्मक सोच, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और समाज सेवा के माध्यम से ही युवा राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से निरंतर आत्म-विकास और राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया। प्रांत अध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए सर्वोत्तम प्रेरणा स्रोत है।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा युवा संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान मयंक मणि त्रिपाठी, शिवम् नाथ शर्मा, राहुल निषाद, बबलू सिंह, शिव कुमार यादव, मनमोहन गुप्ता, शिवानी जायसवाल, अखिल सिंह, अंकित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें युवा : नाैतनवा। नगर स्थित राजीव गांधी पीजी कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की विवेकानंद इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य जयप्रकाश त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला और युवाओं को राष्ट्र के प्रति हमेशा समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश प्रजापति डॉ. अर्चना पांडेय, चंद्र प्रकाश मिश्रा, हरिश्चंद्र पांडेय, व्यास कुमार शर्मा, मनसा जायसवाल, नंदकिशोर मिश्रा, स्वयंसेवक एवं सेविकाओं में आशुतोष, ज्आदि लोग मौजूद रहे।
युवाओं को नशामुक्ति की दिलाई गई शपथ : फरेंदा। युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। युवाओं के बीच खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। साथ ही उन्हें नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्र ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। युवाओं के बीच वालीबॉल का रोमांचक मुकाबला भी खेला गया। जहां महदेवा की टीम ने गनेशपुर की टीम को हराकर मैच अपने नाम कर लिया।

राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की भूमिका महत्वपूर्ण : महराजगंज। अमरुतिया स्थित गायत्री बस्ती में सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में गायत्री मन्दिर परिसर में हिंदू सम्मेलन सम्पन्न हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राजू ने कहा कि संस्कृति की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा, तभी सशक्त भारत का सपना साकार हो सकता है। इसके अलावा
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज समेत अन्य संस्थाओं में भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed