{"_id":"67b0e6306d90d56f7e0cece8","slug":"youth-are-shaping-their-career-with-the-help-of-pankh-portal-maharajganj-news-c-206-1-go11002-142729-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पंख पोर्टल की मदद से कॅरिअर को आकार दे रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पंख पोर्टल की मदद से कॅरिअर को आकार दे रहे युवा
Sun, 16 Feb 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। समग्र शिक्षा (माध्यमिक) की तरफ से शनिवार को राजकीय माध्यमिक सिंहपुर में कॅरिअर गाइडेंस के लिए कॅरिअर मेले का आयोजन हुआ। जिसमें 400 से अधिक विद्यार्थियों को कॅरिअर से जुड़े प्रश्नों का जवाब दिया गया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आईसीटीसी काउंसलर व अन्य ने स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा, प्रशासनिक, न्याय विभाग, आईटी से जुड़े क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।
राजकीय सिंहपुर के प्रिंसिपल अनमोल यादव ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक स्कूल के समय ही विद्यार्थियों को अपने कॅरिअर का चुनाव करते हुए उसी क्षेत्र में अपनी शिक्षा को विस्तार देना चाहिए जिससे जब वह चयनित पाठ्यक्रम पूरा करके निकलें तो उन्हें रोजगार पाने में असुविधा न हो।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा ने इसके लिए पंख पोर्टल भी बनाया है जिसकी मदद से कॅरिअर से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। काॅलेज चयन, छात्रवृत्ति आवेदन इस पोर्टल की मदद से सरलता से कर सकते हैं। दिग्विजयनाथ काॅलेज चौक के प्रधानाचार्य डाॅ. हरेंद्र यादव ने कहा कि इंटरमीडिएट के बाद जिस क्षेत्र में रुचि हो उसी में शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए जिससे अनावश्यक दूसरे कोर्स में समय न बर्बाद करें। इससे वह पढ़ाई करके परिवार का संबल बन सकें। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन काउंसलर विजय लक्ष्मी ने बताया कि चिकित्सा क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए 12 वीं के बाद विज्ञान विषय से शिक्षा जारी रखने की जरूरत रहती है।