फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth and new entrepreneurs should be encouraged in the tourism sector.

Maharajganj News: पर्यटन क्षेत्र में युवाओं और नए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाए

Tue, 30 Sep 2025 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Youth and new entrepreneurs should be encouraged in the tourism sector.
महराजगंज। कलक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट नीति की कार्यशाला का आयोजन किया गया। विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि जनपद महराजगंज बुद्ध की धरती है।
विज्ञापन

यहां सोहगीबरवा जैसा बड़ा वन क्षेत्र है, और नेपाल की तराई बेहद खुशनुमा वातावरण है। ये सब मिलकर जनपद में पर्यटन को लिए बेहद आकर्षक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हुई है। सरकार का उद्देश्य है कि पर्यटन क्षेत्र में युवाओं और नए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाए। इसी उद्देश्य से ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट नीति को लागू किया गया। उन्होंने सभी से अपील की कि जनपद में पर्यटन संभावनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

विधायक फरेंदा वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि उद्यमियों के लिए सरल और पारदर्शी प्रक्रिया निवेश को प्रोत्साहित करती है। उम्मीद है कि बेड एंड ब्रेकफास्ट नीति से उद्यमियों को पर्यटन क्षेत्र में निवेश के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि जनपद महराजगंज में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। चाहे बुद्धिस्ट सर्किट हो, इको टूरिज्म सर्किट हो या धार्मिक/ आध्यात्मिक स्थल जनपद में पर्यटन के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की जरूरत है। जनपद ने विस्तृत जंगल और आबोहवा प्रकृति प्रेमियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन सकता है। कहा कि बी एंड बी नीति 2025 सूक्ष्म और लघु उद्यमियों को भी पर्यटन क्षेत्र में कार्य करने और स्वरोजगार सृजन का बेहतरीन अवसर प्रदान करती है।

30 सितंबर को आयोजित होने वाले एनीमिया मुक्त महराजगंज के विषय अवगत कराते हुए अपील की कि महिलाएं और किशोरियां अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचकर एनीमिया की दवा ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed