फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth addicted to gambling trapped in debt and crime

Maharajganj News: कर्ज के साथ अपराध के दलदल में फंसे जुआ खेलने के लती युवा

Wed, 01 Nov 2023 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Youth addicted to gambling trapped in debt and crime
कर्ज के साथ अपराध के दलदल में फंसे जुआ खेलने के लती युवा
नेपाल में कैसीनो के शौक में युवा अपना भविष्य दांव पर लगा रहे, जुए में हारने के बाद हो जाते हैं कर्जदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। नेपाल में कैसीनो के शौक में युवा अपना भविष्य दांव पर लगा रहे हैं। कर्ज में डूबने के साथ ही अपराध के दलदल में फंस रहे हैं। ताजा मामला गोरखपुर के युवाओं का है। नेपाल में कसीनो में जुआ खेल कर अपना सब कुछ गंवा बैठे फिर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर दलदल में फंस गए। ऐसे तमाम युवा हैं, जो कर्ज से उबर नहीं पा रहे हैं।
क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय बुटवल के डीएसपी दान बहादुर थापा ने बताया कि विकास नगर कॉलोनी, फर्टिलाइजर टाउनशिप, गोरखपुर आकाश सिंह उर्फ प्रचंड, विक्की ठाकुर मोहरीपुर सावित्री स्कूल तरहवा गोरखपुर, जितेंद्र यादव उर्फ सोनू और मोहनापुर बड़का टोला गोरखपुर निवासी विष्णु सहनी उर्फ अरविंद सोमवार को बुटवल में पकड़े जा चुके हैं। इन तीनों ने नेपाल पुलिस की पूछताछ में पूरी कहानी बताई। तीनों युवकों ने पूछताछ में नेपाल पुलिस को बताया कि वह गोरखपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

नेपाल भैरहवा के कैसीनो में अपना सब कुछ हार गए फिर चोरी का रास्ता अपनाया। नेपाल कैसिनो में खेलने गया तो उसका जैक पॉट खुल गया। वह एक साथ करीब पांच लाख रुपये जीत गया। फिर क्या जीत व जुए का ऐसा शौक लगा कि वह फिर कभी नहीं जीत पाया। सब कुछ बेच कर जुए में उड़ा दिया। जल्दी पैसे की चाह में तीनों युवकों ने चोरी की योजना बनाई और फिर उक्त पैसे से कैसीनो जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
प्रतिदिन सोनौली सीमा से पहुंच रहे दो हजार लोग

महराजगंज। नेपाल के रूपनदेही जिले में करीब आधा दर्जन कैसीनो में भारतीय युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है। सोनौली सीमा से प्रतिदिन दो हजार युवा नेपाल कैसीनो में पहुंचते हैं। ताश के पत्तों, कैसीनो की चकाचौंध में भारतीय युवा रोज लाखों रुपये लुटा रहे हैं। नेपाल में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए सीमावर्ती भैरहवा में नेपाल के होटल कारोबारियों ने करीब आधा दर्जन कैसिनो संचालित कर रखा है। जहां पर भारतीय सैलानियों का आना-जाना काफी बढ़ गया है। गोरखपुर, लखनऊ, बनारस, प्रयागराज, गाजीपुर, आजमगढ़ , बस्ती, संतकबीरनगर, गोंडा, कुशीनगर के बड़े घरों के युवा ही नहीं बल्कि दिल्ली ,बिहार, गुजरात, मध्यप्रदेश, पंजाब से भी पहुंचे हैं। कैसीनो खेलने के लिए 85 इलेक्ट्राॅनिक गेमिंग मशीनें लगाई गई हैं।
-----------------------
शहर से कैसीनो तक लाने का खर्चा उठाया जाता
--सूत्र बताते हैं कि कैसीनो में 5 से 10 लाख तक की रकम लगाने वालों को उनके शहर से कैसीनो तक लाने का खर्चा उठाया जाता है। इतना ही नहीं पूरी रकम हारने की स्थिति में उन्हें घर भी छोड़ दिया जाता है। ग्रुप में आने वालों के लिए भी कई तरह के ऑफर हैं। गोरखपुर और आसपास से युवाओं की संख्या को देखते हुए सप्ताह में एक दिन गोरखपुर से नेपाल के कैसीनो तक टैक्सी चलाई जा रही है। कैसीनो में सिर्फ भारतीय और विदेशी नागरिकों को ही प्रवेश मिलता है। नेपाली नागरिकों को प्रवेश नहीं मिलता है।
---------------------
कैसीनो में प्रवेश के लिए भारतीय पहचान पत्र जरूरी
कैसीनो के प्रवेश के लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, डीएल और पासपोर्ट में कोई एक दस्तावेजों की जरूरत होती है। फ्री के मेंबरशिप में 1000 रुपये से कार्ड को रिजार्च कराने के बाद ही सुविधा मिलने लगती हैं। कैसीनो में नेपाली नागरिकों का प्रवेश वर्जित है, लेकिन यहां 1000 से अधिक नेपाली युवा और युवतियों को रोजगार मिला है। सैलानियों की सुविधा के लिए सोनौली, लुंबिनी, बुटवल से बस की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है।

----------------------
सिर्फ नेपाली करेंसी में ही जुआ खेलने के लिए क्वाइन मिलती
सूत्रों की माने तो कहने के लिए नेपाल के अंदर 25 हजार से अधिक भारतीय मुद्रा लेकर नहीं जा सकते हैं, लेकिन कैसीनो के अंदर दलालों की मिलीभगत से प्रतिदिन लाखों रुपये का लेनदेन होता है। कैसीनो के अंदर प्रवेश के साथ ही मनी एक्सचेंज करने वाले दलाल मिल जाते हैं। हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक की रकम वह चंद मिनटों में एक्सचेंज कर देते हैं। एक्सचेंज के एवज में वह दो फीसदी कमीशन भी वसूल लेते हैं। कैसीनो के काउंटर पर सिर्फ नेपाली करेंसी में ही जुआ खेलने के लिए क्वाइन मिलती है।
------------------
वाहन की सुविधा आसानी से मिलती है
नेपाल के कैसीनो में आने के लिए सैलानियों को गोरखपुर से ही लक्जरी गाड़ी मुहैया करा दी जाती है, ताकि वे आसानी से सोनौली पहुंच सके फिर उन्हें कैसीनो तक पहुंचने के लिए नेपाली नंबर की गड़ियां सोनौली कस्बे में खड़ी मिलती हैं। जिससे सभी आसानी से पहुंच सकें।

--------------------
प्रति व्यक्ति औसतन करीब 50 हजार रुपये हारते
-नेपाल के भैरहवा में लगभग छह से सात स्थानों पर कैसीनो हैं। भैरहवा में कैसीनो के खुलने से मध्यवर्गीय लोगों की पहुंच बढ़ गई है। मध्यमवर्गीय परिवार से लेकर संपन्न परिवार के लोग, कई सफेदपोश व उद्योगपतियों के घराने के लोगों का कैसीनो में जाना बढ़ गया है। नेपाल की एक संस्था सर्वे के अनुसार नेपाल भैरहवा के कैसीनो में प्रतिदिन औसतन कुल 2000 भारतीय जाते हैं। प्रति व्यक्ति औसतन करीब 50 हजार हार कर आते हैं।

-----------------
कैसीनो की गाड़ी से 12 लाख बरामद हुए थे
नेपाल कैसीनो में जुए में दाव लगाने के लिए मोटी रकम लेकर युवा जाते हैं। बीते दो अक्टूबर को नेपाल डंडा पुलिस की टीम ने दो कैसीनो के वाहनों की जांच में तीन भारतीय युवकों को पकड़ लिया गया और जांच में 12 लाख रुपये बरामद हुए थे। पांच सौ भारतीय मुद्रा पर नेपाल में चलन पर प्रतिबंध के बाद तीनों युवकों को जेल भेज दिया गया। जिसमें एक युवक सोनौली कस्बे के तो दो गोरखपुर का निवासी था।

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed