{"_id":"6283ef5b584e652a2b3e7424","slug":"youngmans-dead-body-recoverd-maharajganj-news-gkp437218838","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन पहले लापता युवक का शव कुंए में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन पहले लापता युवक का शव कुंए में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता युवक का शव कुआं में मिला
परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां क्षेत्र में बड़हरा-बरईपार मार्ग पर शराब की दुकान से कुछ दूर खेत के कुआं में सोमवार देर रात युवक का शव मिला। तब शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। अगले दिन उसकी पहचान हुई। पिता ने कपड़े को देखकर बताया कि शव उनके बेटे सेराज खान का है, जो दो मई से लापता था।
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के महमदा टोला ढ़रवा निवासी एक किसान का खेत बड़हरा-बरईपार मार्ग पर शराब की दुकान से 200 मीटर उत्तर सीवान में स्थित है। उसने अपने खेत में फूलों की खेती की है। सोमवार को वह सिंचाई कर रहा था। उसी दौरान शाम को उसने बगल के खेत में स्थित कुएं में शव देखा गया। देर रात तक शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की गई। मंगलवार सुबह क्षेत्र के लोगों से पुलिस ने जानकारी ली। एक लापता युवक के परिजनों को थाने में बुलाया गया। परिजन पहुंचे तो उन्हें तस्वीर दिखाई गई। शव पुराना होने के कारण पहचान करने में मुश्किल हो रही थी। बाद में पिता ओसी ने कपड़े को देखकर बताया कि वह उनके लापता बेटे का है। उन्होंने शिनाख्त की। बताया कि उनका बेटा सेराज खान (23) निवासी मोहम्मदपुर दो मई से ही घर से लापता था। बहुत तलाशने के बाद भी कहीं पता नहीं चला। श्यामदेउरवां थाने में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। श्यामदेउरवां थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।