फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Younger sister falls from roof onto older sister; both seriously injured.

Maharajganj News: बड़ी बहन के ऊपर छत से गिरी छोटी, दोनों गंभीर

Fri, 17 Jul 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Younger sister falls from roof onto older sister; both seriously injured.
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल स्थित कुर्मी टोला में बृहस्पतिवार सुबह हुए हादसे में दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अंशिका (14) घर की छत पर बरजे के पास खड़ी थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे खड़ी अपनी बड़ी बहन सोनाली (16) के ऊपर आ गिरी। हादसे के समय बरजे की ईंट भी टूटकर सोनाली के सिर पर गिर गई, जिससे दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि अंशिका के पेट और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि सोनाली के सिर में गहरी चोट लगने के साथ नाक से भी रक्तस्राव होने लगा था। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed