{"_id":"65d218a8208b29b2d7055383","slug":"young-star-defeated-friends-club-2-1-in-football-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116095-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फुटबाल में यंग स्टार ने फ्रेंड्स क्लब को दो-एक से किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फुटबाल में यंग स्टार ने फ्रेंड्स क्लब को दो-एक से किया पराजित
Sun, 18 Feb 2024 08:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 18 Feb 2024 08:18 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। स्टेडियम परिसर में सांसद खेल स्पर्धा में रविवार को फुटबाल व कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल के फाइनल मैच फ्रेंड्स क्लब सिसवा एवं यंग स्टार क्लब महराजगंज के बीच खेला गया। यंग स्टार क्लब ने फ्रेंड्स क्लब सिसवा को दो-एक से पराजित किया।
खेल संयोजक विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि फुटबॉल मैच के पहले सेमीफाइनल में स्टार इलेवन क्लब महराजगंज एवं लिटिल फ्लावर स्कूल महराजगंज के बीच मुकाबला हुआ। स्टार इलेवन महराजगंज ने लिटिल फ्लावर स्कूल महराजगंज को दो शून्य से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। स्टार इलेवन महराजगंज की तरफ से आशीष गुप्ता एवं सचिन यादव ने एक-एक गोलकर अपने टीम को दो शून्य की बढ़त दिला दी। लिटिल फ्लावर स्कूल महराजगंज की तरफ से कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर सका।
दूसरे सेमीफाइनल में फ्रेंड्स क्लब सिसवा ने यंग स्टार क्लब महराजगंज को तीन शून्य से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। फ्रेंड्स क्लब सिसवा की तरफ से सुनील यादव, आशिक एवं रमजान ने एक-एक गोल किया। जबकि विपक्षी टीम यंग्स क्लब महराजगंज की तरफ से कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर सका। दूसरे सेमीफाइनल में जीत हासिल कर फ्रेंड्स क्लब सिसवा अगले दौर में प्रवेश किया। मुख्य निर्णायक की भूमिका में प्रेम कुमार नायक एवं अखिलेश मिश्रा रहे। जबकि सहायक निर्णायक के रूप में सुग्रीव प्रसाद रहे।
विज्ञापन
60 किलो वजन में सदर के नीरज पासवान प्रथम
महराजगंज। स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में कुश्ती प्रतियोगिता हुई। 60 किलो वजन में सदर के नीरज पासवान प्रथम, फरेंदा के किशन यादव द्वितीय स्थान पर रहे। 65 किलो वजन में सदर के सत्येंद्र कुमार प्रथम तो पनियरा के रविचंद्र यादव द्वितीय स्थान पर रहे। 70 किलो वजन में फरेंदा के रविंद्र यादव प्रथम तो पनियरा के निखिल यादव द्वितीय स्थान पर रहे। 79 किलो वजन में पनियरा के नितेश यादव प्रथम तो फरेंदा के राजन यादव द्वितीय स्थान पर रहे। संवाद