{"_id":"6a52a45d1bbf5eb4a7010f59","slug":"young-mans-body-found-hanging-at-home-police-investigating-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-181012-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, मोबाइल कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस
सिंदुरिया गांव का मामला, फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में शनिवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, जबकि युवक का मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।
सिंदुरिया गांव निवासी जयप्रकाश शर्मा का छोटा बेटा नीरज शर्मा (19) फर्नीचर का काम करता था। परिजन के अनुसार, शुक्रवार रात वह भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। शनिवार सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो परजन उसे बुलाने पहुंचे। कमरे का दरवाजा खोलने पर नीरज का शव फंदे से लटका देख परिजन में चीख-पुकार मच गई।
परिजन ने तत्काल शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए गए। पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
एसओ सिंदुरिया विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।