{"_id":"7782a41b5de4c6574b09ca376da6494f","slug":"young-man-wounded-leopard-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ के हमले से युवक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ के हमले से युवक जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर के डेरवा निवासी अजय बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े सात बजे अपने तीन साथियों के साथ टहलने के लिए निकले थे। वह भरतरी और बाबूलाल के खेत से होकर जाने लगे। तभी अजय की नजर एक तेंदुआ पर पड़ी। वह शोर मचाए तो उसके दोस्त किनारे हट गए। तभी तेंदुआ पंजे से अजय के पैर पर हमला कर वहीं बगल में एक धान के खेत में घुस गया। तेंदआ के निकलने की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। पत्थर फेंककर उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन तेंदुआ बाहर नहीं निकला। इस बीच लोगों ने तेंदुआ के आने की जानकारी वन विभाग को भी दे दी।
दोपहर करीब 12 बजे वन विभाग की टीम पिंजड़ा के साथ मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दी। इस दौरान आंसू गैस के गोले के साथ ही टीम ने दो राउंड फायर किया। उसके बावजूद तेंदुआ बाहर नहीं निकला। शाम होने के नाते लाइट और अन्य व्यवस्था न होने के कारण टीम वापस लौट आई। तेंदुए के पकड़े नहीं जाने से क्षेत्र के लोगों में उसे लेकर डर है।
घायल अजय का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। डीएफओ शिवाजी राय का कहना है कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए स्थानीय वन विभाग की टीम के अलावा गोरखपुर के लोगों को भी लगाया गया हे।