{"_id":"646a75f23575653bb3075d57","slug":"young-man-riding-a-bike-maharajganj-news-c-7-1-176323-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Mon, 22 May 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 22 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
डीसीएम में तेज रफ्तार बाइक घुसने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के निचलौल-सिसवा मार्ग पर बिसोखोर गांव के सामने रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, बरगदवा थाना क्षेत्र के सेमरहना गांव निवासी अरविंद तिवारी (35) किसी कार्य से कोठीभार थानाक्षेत्र के सिसवा बाजार की ओर बाइक से गए थे। काम पूरा कर अरविंद बाइक से घर के लिए लौट रहे थे। निचलौल-सिसवा मार्ग पर बिसोखोर गांव के पास डीसीएम में उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर घुस गई। अरविंद की मौके पर मौत हो गई।
हादसे के बाद डीसीएम चालक भाग गया। क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। बाइक सवार युवक हेलमेट पहने था। बाइक की रफ्तार तेज होने के चलते हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया।