फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Young man returning from Saudi Arabia goes missing under mysterious circumstances.

Maharajganj News: सऊदी अरब से लौट रहा युवक रहस्यमय ढंग से हो गया लापता

Thu, 23 Jul 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Young man returning from Saudi Arabia goes missing under mysterious circumstances.
पत्नी से फोन पर बोला था-परतावल से घर के लिए ऑटो में बैठ गया हूं, थोड़ी ही देर में घर पहुंच जाऊंगा
विज्ञापन

भिटौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पकड़ी गांव का रहने वाला युवक
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पकड़ी गांव का रहने वाला युवक सऊदी अरब से घर लौटते समय रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक ने मंगलवार रात अपनी पत्नी को व्हाट्सएप कॉल कर बताया था कि वह परतावल चौराहे पर पहुंच चुका है और ऑटो से घर के लिए निकल रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को युवक के भाई ने श्यामदेउरवा थाने में तहरीर देकर पुलिस से उसकी तलाश की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र की ग्राम सभा मिर्जापुर पकड़ी निवासी अरविंद साहनी करीब तीन वर्ष पहले आजीविका के लिए सऊदी अरब गया था। चार दिन पहले वह अपने घर लौटने के लिए सऊदी अरब से रवाना हुआ था। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उसने अपनी पत्नी आरती से फोन कर बताया कि वह गोरखपुर पहुंच चुका है। इससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल था और सभी उसके घर आने का इंतजार कर रहे थे। रात करीब दस बजे अरविंद ने पत्नी को दोबारा व्हाट्सएप कॉल किया। उसने बताया कि वह परतावल चौराहे पर पहुंच गया है और घर आने के लिए ऑटो में बैठ चुका है।
विज्ञापन

उसने पत्नी से कहा, मैं परतावल आ गया हूं, थोड़ी ही देर में घर पहुंच जाऊंगा। इसके बाद कॉल कट गई। लेकिन देर रात तक जब अरविंद घर नहीं पहुंचा तो परिवार की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने सऊदी अरब में उसके साथ काम करने वाले लोगों से भी संपर्क किया। वहां से जानकारी मिली कि अरविंद चार दिन पहले ही यहां से घर के लिए रवाना हो चुका था। इसके बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई। पत्नी आरती, भाई अनिल साहनी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बुधवार को अरविंद के भाई अनिल साहनी ने श्यामदेउरवा थाने पहुंचकर तहरीर दी और युवक की जल्द से जल्द तलाश कराने की मांग की। प्रभारी एसओ अक्षय सिंह ने बताया कि युवक के लापता होने की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। युवक के मोबाइल की लोकेशन सहित अन्य पहलुओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed