{"_id":"6afcc3cb18fef596fd0183a2","slug":"fortunately-no-one-was-injured-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-189443-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गड्ढे में लुढ़का कंबाइन हार्वेस्टर, पांच लोग फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गड्ढे में लुढ़का कंबाइन हार्वेस्टर, पांच लोग फंसे
विज्ञापन
निचलौल। निचलौल-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मदनपुर गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कंबाइन हार्वेस्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में लुढ़क गया। कंबाइन पर सवार चालक समेत करीब पांच लोग मशीन में फंस गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।
हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गए। वहीं, आसपास मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कंबाइन में फंसे चालक समेत सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद जेसीबी मशीन मंगवाकर काफी मशक्कत के बाद कंबाइन हार्वेस्टर को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकलवाया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कंबाइन को बाहर निकलवाकर रवाना करा दिया गया है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।