फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Young man left bleeding after a fatal attack, case registered

Maharajganj News: युवक पर जानलेवा हमला कर किया लहूलुहान, केस दर्ज

Wed, 08 Nov 2023 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Young man left bleeding after a fatal attack, case registered
युवक के दोस्त ने गोलबंद होकर घटना को दिया अंजाम, घायल युवक का गोरखपुर के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के टोला आमुतलाब निवासी एक युवक को उसका एक दोस्त झांसे में लेकर घर से बाहर घूमने निकला। युवक के दोस्त ने अपने कुछ साथियों के साथ गोलबंद होकर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। उसके बाद मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल युवक के दादा की तहरीर पर एक नामजद सहित कई अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भुजहवा निवासी परमात्मा शरण मिश्र ने पुलिस से बताया है कि नाती दुर्गेश तिवारी निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव के टोला आमुतलाब में रहता है। बीते तीन नवंबर को नाती दुर्गेश का एक दोस्त निचलौल के मियां वार्ड का प्रिंस उसे लेकर घूमने के लिए घर से गया था। जहां पर मामूली बात को लेकर नाती दुर्गेश के दोस्त ने अपने कुछ साथियों के साथ गोलबंद होकर नाती पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

इससे दुर्गेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिश्कर अचेत हो गया। कुछ लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। उसके बाद घायल नाती को गोरखपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि मामले में घायल युवक दुर्गेश के दादा परमात्मा शरण मिश्र की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक प्रिंस निवासी मियां वार्ड निचलौल और कई अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed