{"_id":"60a7f2b88ebc3ebb2651ff09","slug":"young-man-injured-in-road-accident-dies-maharajganj-news-gkp3953484103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
फरेंदा(महराजगंज)। करहिया पुल पर दस मई को बरातियों से भरी कार व ट्रक के बीच टक्कर में घायल युवक निखिल (17) ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
फरेंदा थानाक्षेत्र के लेजार महदेवा के लीलाछापर निवासी कमलेश की शादी में गांव के ही चालक समेत आठ लोग एक कार में सवार होकर बरात जा रहे थे। कार फरेंदा-महराजगंज मार्ग के करहिया मार्ग पर पहुंची थी कि सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। कार में सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। एक दिन बाद एक अन्य युवक कृष्णमुरारी की भी मौत हो गई थी। गांव के निखिल व शैलेश का इलाज गोरखपुर में चल रहा था, जहां बृहस्पतिवार की रात में निखिल ने भी दम तोड़ दिया। निखिल की मौत से पूरा परिवार टूट गया। एक ही परिवार के दो भाइयों की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार त्रिमुहानी घाट पर कर दिया। सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि मामला संज्ञान में है।