फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Young man injured in accident dies

Maharajganj News: हादसे में घायल युवक की मौत

Mon, 17 Mar 2025 07:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 17 Mar 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Young man injured in accident dies
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव बैरवा बनकटवा के बासवानपुर टोले के पास नहर मार्ग पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक की भैरहवा मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सोनौली नगर पंचायत के फरेनिया वार्ड निवासी कमलेश यादव (25) अपने साथी के साथ होली के दिन बाइक से नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव बैरवा बनकटवा टोला बसावनपुर में ससुराल गए थे। शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे घर लौट रहे थे। बसावनपुर गांव के पास नहर मार्ग पर सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई थी। जिसमें कमलेश यादव समेत तीन लोग घायल हो गए थे। कमलेश की हालत गंभीर थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया था। परिजन इलाज के लिए नेपाल के भैरहवा मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया जहां सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उप निरीक्षक चंदन खरवार के अनुसार, तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed