{"_id":"68502fcdacd2d3674d0167f7","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-152065-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत
Mon, 16 Jun 2025 08:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 16 Jun 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड निवासी 38 वर्षीय वीरेंद्र वर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए गोरखपुर जिले के भटहट में अंतिम संस्कार कर दिया। लोगों की माने तो वीरेंद्र वर्मा और उसकी पत्नी के बीच घरेलू कलह की स्थिति बनी रहती थी। आए दिन दोनों में झगड़ा होता था।
बताया जा रहा है कि रविवार की रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान देर रात करीब दो बजे वीरेंद्र की अचानक मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने किसी को जानकारी दिए बिना घर में ताला लगाकर शव लेकर चले गए और गोरखपुर जिले के भटहट क्षेत्र में अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाल सत्येन्द्र कुमार राय के अनुसार, घटना संज्ञान में हैं। परिजनों ने पुलिस को बिना जानकारी दिए गोरखपुर जिले के भटहट में अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद