फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Young man dies due to electric shock while welding

Maharajganj News: वेल्डिंग करते समय करंट लगने से युवक की मौत

Sun, 02 Nov 2025 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Young man dies due to electric shock while welding
पनियरा। ग्राम पंचायत जंगल बड़हरा टोला हड़तोड़वा निवासी अभिषेक शर्मा (22) की शनिवार को करंट लगने से मौत हो गई। जिस समय यह घटना घटी युवक एक वेल्डिंग की दुकान में काम कर रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बताया गया कि युवक नगर पंचायत में स्थित एक वेल्डिंग की दुकान में कार्य करता था। इस दौरान शनिवार की शाम करीब चार बजे वह करंट लगने से झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता रामदेव कुआचांप के चौरी पर रहते हैं। मृतक दो भाई व दो बहन हैं। छोटा भाई अमरजीत (20), बहन शांति (24) व संजना (15) हैं। मां सुनीता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अभिषेक चार पांच महीने से घर पर ही था। खाली रहने के कारण वह वेल्डिंग का कार्य करने लगा था। थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि करंट से मौत होने की सूचना है। शव जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed