{"_id":"66314deea0cb7fda6000be96","slug":"young-man-consumed-poisonous-substance-after-argument-with-wife-died-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-121325-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत
Wed, 01 May 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 01 May 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। फरेंदा बुजुर्ग में मंगलवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के फरेंदा बुजुर्ग निवासी मिथिलेश (28) का किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से मंगलवार को दिन में कहासुनी हो गई थी। पति घर से कुछ दूर जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो वह वापस घर लौटा। हालत गंभीर होता देख परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी व मां को रोता देख लोगों का कलेजा फट जा रहा था। मृतक के एक बेटा व एक बेटी है। बच्चे पिता के शव को देखकर फूट फूटकर रो रहे थे।
थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह के अनुसार शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।