{"_id":"66b2347eedacafbe0e057420","slug":"young-man-beaten-up-for-failing-to-snatch-mobile-phone-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-128496-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मोबाइल छीनने में असफल होने पर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मोबाइल छीनने में असफल होने पर युवक को पीटा
Tue, 06 Aug 2024 08:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 06 Aug 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के चौक मार्ग स्थित रुद्रौली गांव के पास सोमवार रात एक युवक से बाइक सवारों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। मकसद में असफल होने पर मनबढ़ों ने युवक की पिटाई कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
निचलौल शहर के जिगनहवा वार्ड निवासी ऋषिकेश सैनी ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि वह सोमवार रात करीब नौ बजे घर जा रहे थे। अभी वह चौक मार्ग स्थित रुद्रौली गांव के सामने एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। इसी बीच एक बाइक सवार मनबढ़ों ने उनकी मोबाइल छीनने लगे। मकसद में असफल होने के बाद मनबढ़ों ने उनकी पिटाई कर दी। चीख- पुकार सुनकर मौके पर लोगों को जुटते देख बाइक सवार मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की मामले की जानकारी मिली है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। संवाद