फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   young boy climb on tower

Maharajganj News: खेत में हिस्से की मांग, मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक

Wed, 01 Feb 2023 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
young boy climb on tower
खेत में हिस्से की मांग को लेकर बेलहिया गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक ।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
खेत में हिस्से की मांग, मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक
विज्ञापन

बरगदवा। बेलहिया गांव का एक युवक बुधवार सुबह अपने बड़े पिता से खेत में हिस्से की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। कूदकर जान देने की धमकी देने लगा तो ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हिस्सा दिलाने के आश्वासन पर दो घंटे बाद युवक को नीचे उतरवाया।
बेलहिया निवासी विष्णु मद्धेशिया के पिता की मृत्यु के बाद बड़े पिता रामनिवास से हिस्से को लेकर विवाद बताया जा रहा है। युवक अपने खेत के हिस्से को देने के लिए बीते कई माह से मांग कर रहा था। हिस्सा न मिलने पर बुधवार सुबह युवक टॉवर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हिस्सा देने का आश्वाशन देकर टावर से नीचे उतरवाया। थानाध्यक्ष बरगदवा पुरुषोत्तम राव ने बताया कि युवक को थाने लाया गया है। वह अपना हिस्सा बेच चुका है। मामले की जांच पड़ताल कर न्याय दिलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed