{"_id":"621bc89fa3417f626c61d07c","slug":"yogi-told-opposison-leaders-getting-ticket-of-foriegn-maharajganj-news-gkp4283964113","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की सुनामी देख विपक्षी कटा रहे विदेश का टिकट : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की सुनामी देख विपक्षी कटा रहे विदेश का टिकट : योगी
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। चार चरणों के मतदान में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। अगले तीन चरणों में पार्टी की सुनामी चलेगी। इसके डर से विपक्षी नेता 10 मार्च के बाद इंग्लैंड, नेपाल और अन्य देशों का टिकट कटा रहे हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सिसवा विधानसभा क्षेत्र के निचलौल में राजा रत्न सेन इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित चुनावी जनसभा में कहीं।
सीएम ने कहा कि 2017 से पहले बिजली जाति और धर्म देखकर ईद और मोहर्रम पर आती थी, जबकि दीपावली और होली को गुल रहती थी। अब हर किसी को पर्याप्त बिजली मिल रही है। भाजपा की सरकार ने कोरोना काल में निशुल्क उपचार व वैक्सीन देने का काम किया। इस समय अगर सपा अथवा बसपा की सरकार होती तो वैक्सीन बाजार में बिक गई होती। डबल इंजन की सरकार में लोगों को डबल राशन मिला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही है, लेकिन सपा की सरकार में सड़क, पुलिया, कॉलेज, अस्पताल, बिजली उपलब्ध कराने की जगह केलव सैफई में खानदान का विकास हुआ। प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनने पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दीपावली में फ्री गैस सिलेंडर मिलेगा। सिंचाई के लिए किसानों को मुफ्त बिजली मिलेगी। बेटी की शादी के लिए मिलने वाले अनुदान की राशि 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये की जाएगी। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की राशि 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये की जाएगी। वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन की राशि डेढ़ गुना बढ़ेगी। मेरिट के आधार पर बेटियों को मुफ्त स्कूटी और दो करोड़ युवाओं को फ्री टैबलेट और स्मार्ट फोन दिया जाएगा।
विज्ञापन
जनसभा का संचालन अभय मित्र पांडेय ने किया। इस दौरान मंच पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पाल, पूर्व मंत्री शिवेंद्र सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अंकित सिंह, प्रेम सागर पटेल, अरुण कुमार जायसवाल, नृपेंद्र विक्रम सिंह, विपिन सिंह, अंबरीश यादव, अनिल वर्मा, कृष्ण बिहारी पाठक, बैजनाथ सिंह, श्रवण सिंह, अमित जायसवाल, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
--------
‘बुलडोजर के भय से कांप रहे अपराधी’
- सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले गरीबों का हक माफिया मार लेते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होता। गरीबों के हक पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जाता। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होती है। सरकार का बुलडोजर बाढ़ रोकने, सड़क और एक्सप्रेस-वे बनाने के साथ ही अपराधियों का सफाया करने का काम करता है। आज बुलडोजर देखकर अपराधी थर-थर कांपते हैं।
----------------
‘बिजली पहले आती नहीं थी, अब जाती नहीं’
सीएम ने सभा में सवाल किया कि 2017 के पहले बिजली आती थी क्या? जनता के बीच से जवाब मिला - नहीं। मुख्यमंत्री ने फिर पूछा कि अब आती है या नहीं? जवाब मिला- हां। इस पर सीएम ने कहा पहले बिजली आती नहीं थी और अब जाती नहीं है।
------------