फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Yoga will be held in the stadium on June 20

Maharajganj News: 20 जून को स्टेडियम में होगा योग

Thu, 13 Jun 2024 07:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 13 Jun 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Yoga will be held in the stadium on June 20
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को कार्यालय में बैठक की। योग सप्ताह मनाने को लेकर विभिन्न विभागों की कार्ययोजना पर चर्चा की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि योग सप्ताह को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाए। 15 जून से प्रतिदिन अलग-अलग स्थलों पर विभिन्न विभागों के सहयोग से जनसहभागिता करते हुए योगाभ्यास सत्र आयोजित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि 15 जून को योग सप्ताह के प्रथम दिवस पर सभी डिग्री और इंटर कॉलेजों में योगाभ्यास कराया जाए। 16 जून को पुलिस थानों में पुलिस बल, एसएसबी कैंप में सशस्त्र सीमा बल सहित होमगार्ड और पीआरडी के जवान अलग अलग स्थानों पर योगाभ्यास करेंगे।
विज्ञापन

17 जून को जनपद के विभिन्न पार्कों में आमजन योग करेंगे। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा व एएनएम सहित विभिन्न विभागों की महिलाकर्मी 18 को योगाभ्यास करेंगी, जबकि 19 जून को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में योग के महत्व पर संगोष्ठियों एवं वाद-विवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 20 जून को दिव्यांगजन जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में योगाभ्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 जून को जिला क्रीड़ा स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला होमियोपैथी अधिकारी डॉ. आरके द्विवेदी, जिला आयुष अधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार जायसवाल, डीआईओएस अमरनाथ राय, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता, सीओ सदर आभा सिंह, ईओ नगर पालिका आलोक कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed