फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Yoga is helpful in keeping body and mind healthy

Maharajganj News: शरीर व मन को स्वस्थ रखने में सहायक है योग

Wed, 21 Jun 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 21 Jun 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Yoga is helpful in keeping body and mind healthy
प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ आमजन ने जिले के विभिन्न जगहों पर योग अभ्यास कार्यक्रम में लिया हिस्सा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



महराजगंज। योग अत्यंत वैज्ञानिक व्यायाम पद्धति है। इससे शरीर के साथ मन व मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। सभी लोग योग से नियमित रूप से जुड़े व उसका लाभ उठाएं।



ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को सोनाड़ी देवी मंदिर परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि योग से निरोगी बने रहने में सहायता मिलती है। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज वर्मा ने कहा कि वर्तमान के अस्त व्यस्त जीवनशैली के दौर में योग एक वरदान है। नियमित रूप से इससे जुड़कर हम स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं। उपजिलाधिकारी सदर दिनेश मिश्रा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का एक अनुपम उपहार है। इसके नियमित अभ्यास से हम बड़ी-बड़ी बीमारियों को भी पराजित कर सकते हैं। योग प्रशिक्षक के रूप में आयुष विभाग की ओर से शुभम द्विवेदी , रानी चंद्रा और पतंजलि योगपीठ की ओर से उत्कर्षा मल्ल ने लोगों को योगाभ्यास कराया। योगाभ्यास कार्यक्रम में ताड़ासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वक्रासन, बज्रासन, भुजंगासन, मकरासन आदि का अभ्यास कराया गया। इस दौरान दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज के विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




..



पूरे विश्व में बढ़ी योग की व्यापकता



विकास भवन सभागार में मंगलवार को हुए योग अभ्यास कार्यक्रम में नोडल अधिकारी सवींद्र सिंह ने कहा कि योग की व्यापकता पूरे विश्व में बढ़ी है। देश से विकसित हुए योग को आज पूरी दुनिया अपना रही है, ऐसे मेें हम सभी को इससे अनिवार्य रूप से जुड़ना चाहिए। इससे न सिर्फ शरीर स्वस्थ होगा, बल्कि लोग बेहतर ढंग से अपने जीवन को भी जी सकेंगे। प्रशिक्षक राजू गुप्ता ने विभिन्न आसनों के माध्यम से लोगों को होने वाले लाभ की जानकारी दी। इस दौरान व्यायाम प्रशिक्षक बृजेश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed