{"_id":"576837ac4f1c1b9a74b48450","slug":"yoga-day-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस आज, शिविर का स्थान बदला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस आज, शिविर का स्थान बदला
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
याेग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। आज (21 जून) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के मैदान पर होने वाला योग शिविर अब फरेंदा रोड स्थित शकंर वाटिका (केनरा बैंक) में आयोजित किया जाएगा। रविवार की रात बारिश के वजह से मैदान में पानी लगने के कारण यह निर्णय लिया गया।
उक्त जानकारी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजक व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जनपद संयोजक विंध्यवासिनी सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
नियमित योग कक्षा के दौरान चल रहे बाल योग शिविर के नन्हे प्रतिभागियों ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया।
पूर्वाभ्यास नगर प्रभारी दिलीप कुमार शुक्ल व योग शिक्षक अयोध्यानाथ गुप्त ने कराया। श्री सिंह ने बताया कि इस बार का योग दिवस बहुत ही विशेष होगा। योग दिवस का पूरा कार्यक्रम ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक सुनील सरगम के बांसुरी की सुर लहरियों पर होगा।
नगर प्रभारी दिलीप कुमार शुक्ल ने बताया कि बाल योग साधकों द्वारा कठिन योग व आसन किया जाएगा। वहीं हरिद्वार आचार्यकुलम में शिक्षा ग्रहण कर रहे विपुल भारद्वाज द्वारा भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान गणेश शंकर श्रीवास्तव, महेंद्रानंद जायसवाल, व वरुण कुमार बंसल व धर्मेंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी आत्माप्रसाद गुप्ता सहित तमाम योग साधक उपस्थित रहे।