फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wrestling and weightlifting, volleyball and kabaddi matches concluded in the MP Sports Festival.

वॉलीबाल : पिपराइच को हराकर गोरखपुर सदर की टीम बनी विजेता

Wed, 11 Mar 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Wrestling and weightlifting, volleyball and kabaddi matches concluded in the MP Sports Festival.
गोरखपुर। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत रीजनल स्टेडियम गोरखपुर, महंत अवेद्यनाथ स्पोर्ट्स स्टेडियम जंगल कौड़िया और वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें मंगलवार को कुश्ती, भारोत्तोलन, कबड्डी और वॉलीबाॅल की प्रतियोगिताएं खेली गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वॉलीबाल (बालिका वर्ग) सीनियर वर्ग में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की टीम के अलावा कोई अन्य टीम उपस्थित न होने के कारण उसे वॉकओवर देकर विजेता घोषित किया गया। सब जूनियर वर्ग में गोरखपुर सदर ने पिपराइच को 25-06, 25-09 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

कबड्डी (बालक वर्ग) में जूनियर वर्ग के फाइनल में सहजनवां ने गोरखपुर सदर को 23-19 अंक से हराकर खिताब जीता। सब जूनियर वर्ग में गोरखपुर सदर ने सहजनवां को 33-14 से हराया। वहीं दूसरे मैच में कैंपियरगंज ने गोरखपुर सदर को 18-16 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती (बालक वर्ग) सीनियर वर्ग के 57 किग्रा में शैलेन्द्र यादव, 61 किग्रा में दिनेश कन्नौजिया, 65 किग्रा में इबरान, 70 किग्रा में सत्यम यादव और 74 किग्रा में शैलेष निषाद विजयी हुए। कुश्ती (बालिका वर्ग) सीनियर वर्ग के 53 किग्रा में अंतिमा मिश्रा, 57 किग्रा में प्रीति भारती और जूनियर वर्ग 50 किग्रा में सुप्रिया व 57 किग्रा में आरुषी राव विजेता बनीं।
भारोत्तोलन (बालक वर्ग) सब जूनियर वर्ग में 28-30 किग्रा में दर्शन निषाद, 36-40 किग्रा में मनीष, 40-44 किग्रा में अमित विश्वकर्मा, 56-60 किग्रा में सत्यम चौहान, 44-48 किग्रा में अंशुमान चौधरी, 60-66 किग्रा में अंकित आनंद ने जीत दर्ज की। जूनियर वर्ग 48-55 किग्रा में अंश पांडेय, 81-89 किग्रा में अरुण यादव, 109 किग्रा से अधिक वर्ग में आदित्य कुमार सिंह और 55-61 किग्रा में अमन सिंह विजयी हुए। सीनियर वर्ग के 45-55 किग्रा में शिवम कुमार, 55-61 किग्रा में रुद्र यादव, 61-67 किग्रा में विक्कु शर्मा, 67-73 किग्रा में वेदव्रत राय, 73-81 किग्रा में दिव्यांश सिंह और 89-96 किग्रा में अभिनीत सिंह विजेता बने।

भारोत्तोलन (बालिका वर्ग) के सब जूनियर में 36-40 किग्रा में वेदिका त्रिपाठी, 40-44 किग्रा में पलक राजभर, 44-48 किग्रा में शानू शर्मा, 48-52 किग्रा में अंशिका रंजन और सीनियर के 90-96 किग्रा में रिया सिंह विजयी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed