{"_id":"5f5bb96b8ebc3ea3e2210e8f","slug":"wounded-by-attacking-with-rod-maharajganj-news-gkp36519831","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉड से हमला कर महिला को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉड से हमला कर महिला को किया घायल
विज्ञापन
रॉड से हमला कर महिला को किया घायल
निचलौल। थाना क्षेत्र के खमहौरा गांव के टोला बंजरिया में बृहस्पतिवार को पट्टीदार ने मामूली बात से नाराज होकर रॉड से हमला कर महिला को घायल कर दिया। महिला को जमीन पर बेसुध अवस्था में देखकर आरोपित फरार हो गया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
खमहौरा गांव के टोला बंजरिया निवासी हरिनंदन ने बताया कि उनका पट्टीदार अपनी बड़ी बहू की पिटाई कर रहा था। उसी दौरान दोनों के बीच समझौता करने के लिए उनकी पत्नी आरती (40) पहुंच गई। उससे नाराज होकर पट्टीदार अपने बहू को छोड़कर उनकी पत्नी आरती के सिर पर रॉड से प्रहार कर दिया। वह घायल हो गईं। हालत गंभीर होते देख आस पास के लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया।
वह थाने पहुंचे तो पुलिस ने कार्रवाई का सांत्वना देकर घर भेज दिया। शुक्रवार तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। थाने से प्रकरण के बारे में जानकारी लेने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की हर संभव मदद होगी।