फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   worshiped for long life of husband

पति की लंबी उम्र की कामना की

Mon, 05 Sep 2016 12:46 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
worshiped for long life of husband
‌‌न‌िराजल व्रत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रविवार को हरतालिका तीज पर निराजल व्रत रखकर महिलाओं ने पति के लम्बी उम्र की कामना की।  सुबह से बिना जल ग्रहण किए व्रती महिलाओं ने  सायं छह बजे शंकर-पार्वती की बालू का मूर्ति बनाकर उस पर सिन्दूर, दही, पान के पत्ते, अगरबत्ती, कपूर चढ़ाकर विधि-विधान से पूजन अर्चन कर पति के लम्बी उम्र की मंगत मांगी। शाम होते ही नगर के मंदिरों पर व्रती महिलाओं का तांता लगा रहा।   

 मान्यता है कि इस व्रत को करने वाली स्त्रियां पार्वती के समान सुखपूर्वक पतिरमण करके शिवलोक को जाती हैं। कथा के अनुसार एक बार पर्वती हिमालय पर्वत पर जाकर गंगा किनारे शिव को पतिरूप में पाने के लिए कठिन तपस्या प्रारंभ की थी। घोर तपस्या के समय नारद जी हिमालय के पास गए तथा कहा कि विष्णु भगवान आपकी कन्या के साथ विवाह करना चाहते हैं।
विज्ञापन


इस कार्य के लिए मुझे भेजा है। नारद की बनावटी बात को तुम्हारे पिता ने स्वीकार कर लिया। तत्पश्चात नारद जी विष्णु के पास गए और कहा कि आप का विवाह हिमालय ने पार्वती के साथ करने का निश्चय कर लिया हैं आप इसकी स्वीकृति दे। नारद जी के जाने के पश्चात पिता हिमालय ने तुम्हें भगवान विष्णु के साथ निश्चित किया गया। यह बात सुन पर्वती को दु:ख हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्वती ने भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीय को उपवास रखकर शिवलिंग स्थापित कर के पूजा की। कठिन तपस्या व व्रत के वजह से शिव के आशन को हिला दिया। शिव तुरंत पूजा स्थल पर पहुंचे।  पार्वती के मांग तथा इच्छा के अनुसार अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया। तभी से हरलालिका तीज व्रत रखने का परंपरा शुरू हो गया। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने भी हरलालिका व्रत   रख कर विधि-विधान से पूजन अर्चन करने के बाद पति के लम्बी उम्र की मन्नते मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed