फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to provide better health facilities to the patients in the hospital

Maharajganj News: अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

Tue, 25 Aug 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Instructions to provide better health facilities to the patients in the hospital
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अधीक्षकों को दिए निर्देश, स्वच्छता पर जोर
विज्ञापन


महराजगंज। प्रदेश स्तर के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों और अस्पतालों के अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इसमें अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

एमडी एनएचएम पिंकी जोवल, एमडी कॉरपोरेशन ड्रग डॉ. उज्ज्वल कुमार और महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुमन ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पताल पहुंचने वाले प्रत्येक मरीज को समय से उपचार और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। मरीजों और उनके तीमारदारों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। अधिकारियों ने अस्पतालों में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने पर भी जोर दिया। ओपीडी, वार्ड और परिसर में नियमित सफाई कराने के साथ मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर तरीके से संचालन सुनिश्चित करने को कहा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिले से डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी, डॉ. केपी सिंह, डॉ. अमित विक्रम सिंह समेत अन्य अस्पतालों के अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed