फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   worship begins for rain

शिव और इंद्रदेव की पूजा शुरू 

Fri, 26 Aug 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
worship begins for rain
बारिश के लिए बृजमनगंज क्षेत्र की महिलाओं ने जलाभिषेक किया। - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। क्षेत्र भयंकर सूखे की चपेट में है। अवर्षण की स्थिति को देखते हुए लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए तमाम अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। बारिश की कामना के साथ क्षेत्र की महिलाएं और बच्चे शिवलिंग का जलाभिषेक कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि कई दिनों से बारिश के आसार न देख शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की जा रही है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भगवान भोलेनाथ उनकी आराधना जरूर स्वीकार करेंगे। 
विज्ञापन


फरेंदा तहसील क्षेत्र के बृजमनगंज क्षेत्र केकी बड़ी संख्या में महिलाएं समाजसेवी शशिकांत जायसवाल के नेतृत्व में गांव से निकल पड़ीं और हातावेला हरैया और शाहाबाद स्थित शिवमंदिर में जलाभिषेक किया। महिलाएं इंद्रदेव को मनाने के लिए हाथों में जल लेकर गीत गाती हुई क्षेत्र के आलमचक, शेखपुर, नरायनपुर, रज्जूजोत, बसाहवां, आमाडीह, शेषपुर, दक्षिणपुर, खानपुर, शाहाचक गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान इंद्रदेव और भगवान शंकर के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था।
विज्ञापन


इसी क्रम में फरेंदा क्षेत्र के खजुरिया, रामनगर, लेजार महदेवा, फरेंदा बुजुर्ग, उदितपुर आदि गांवों के किसान बारिश न होने से मायूस हैं। अखिल भारतीय दलित महासभा के अध्यक्ष विंध्याचल वरुण, विश्वामित्र मिश्रा, राजेंद्र यादव, दिनेश यादव आदि ने बताया कि अब धान की फसल की आस टूट रही है। किसान अपने गाढ़ी कमाई खेत में लगा दिए हैं, पैदावार नहीं हुई तो क्षेत्र के लोग भूखों मरने के लिए मजबूूर हो जाएंगे। लोगों ने फरेंदा तहसील क्षेत्र को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed