फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   worning to emplyment workers and secretaries

डीडीओ ने रोजगार सेवको व सचिवों को दी चेतावनी

Fri, 09 Oct 2020 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
worning to emplyment workers and secretaries
डीडीओ ने रोजगार सेवकों व सचिवों को दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को मिठौरा ब्लॉक के रोजगार सेवकों व सचिवों को चेतावनी देते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत कराए जाने वाले कार्यों की प्रगति को सुधारने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सप्ताह भर में यदि स्थिति नहीं सुधरी तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत कराए जाने वाले कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि अभियान की तिथि समाप्त होने में महज तीन सप्ताह का समय अवशेष है तथा अभी वर्मी कंपोस्ट व अन्य निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। यह गंभीर विषय है। ऐसे में इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा है कि अभी अभियान के तहत प्रगति 60 से 65 प्रतिशत है। ऐसे में सभी जिम्मेदारों को विशेष पहल करनी होगी। जिनकी प्रगति अत्यंत खराब है, उनकी कल अलग से बैठक ली जाएगी। इस दौरान बीडीओ, एपीओ, ग्राम सचिव एवं सभी रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed