{"_id":"698b93469067ed9e710505f8","slug":"worm-disease-is-a-serious-health-problem-for-children-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-171317-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या है कृमि रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या है कृमि रोग
विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया
फरेंदा। राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र चौधरी ने किया। इस दौरान विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस देश भर में 10 फरवरी को मनाया जा रहा है। कृमि रोग बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या है। अभियान के माध्यम से बच्चों को राहत मिलेगी।
अधीक्षक डॉ. एमपी सोनकर ने कहा कि एक से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों को पेट के कीड़े (कृमि) मारने वाली अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में कुपोषण और एनीमिया को दूर कर स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करना है। गोली को चबाकर खाना अनिवार्य है, खाली पेट न खाएं। काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि फरेंदा ब्लॉक में 1,38,755 की गोली खिलाने का लक्ष्य रख कर गोली खिलाने का कार्य किया गया है। इस दौरान बीपीएम शकुंतला कश्यप, डॉ. विशाल चतुर्वेदी, बीसीपीएम बबीता शर्मा, डॉ. अनिरुद्ध पांडेय, डॉ. आसमा तबस्सुम, डॉ प्रदीप यादव, हाशिम अंसारी, विनय तिवारी सहित तमाम छात्राएं मौजूद रही।