फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   world record of world peace message

महराजगंज की बेटी ने विश्व शांति संदेश का बनाया रिकॉर्ड

Fri, 05 Jun 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
world record of world peace message
विश्व रिकार्ड के प्रमाण पत्र के साथ रितिका सिंह। - फोटो : MAHARAJGANJ
महराजगंज की बेटी ने विश्व शांति संदेश का बनाया रिकॉर्ड
विज्ञापन

फरेंदा(महराजगंज)। लॉकडाउन के दौरान जिले की बेटी रितिका सिंह ने विश्व शांति संदेश का रिकॉर्ड बनाया है। उसने 14 सौ मीटर रक्षा सूत्र से 20 मीटर कपड़े पर 18 भाषाओं में ‘लोका: समस्ता: सुखिनो भवंतु’ उकेरा है। इसे वर्ल्ड रिकार्ड संस्था ने अपनी लिस्ट में जगह दी है।

आनंदनगर कस्बे के फारेंस्ट रोड निवासी राधेश्याम सिंह की बेटी रितिका सिंह ने बताया कि कोरोना से पूरा विश्व परेशान है। गुरु डॉ. जगदीश पिल्लई से प्रेरणा लेकर 14 सौ मीटर रक्षा सूत्र व 20 मीटर कपड़े पर मात्र 36 दिनों में अपने पूजा घर में लोका: समस्ता: सुखिनो भवंतु, ( दुनिया में सभी लोग खुश रहे ) को 18 भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी, गुजराती, श्रीलंका, अरबी, उर्दू, मैथिली, नेपाली, मलयालम, पंजाबी, मराठी, उड़िया व तमिल आदि में कुंडली डिजाइन में लिख डाला। इसको अपने गुरु के माध्यम से वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया को भेजा था। संस्था के चीफ एडिटर पवन सोलंकी ने इस उपलब्धि को वर्ल्ड रिकार्ड आफ इंडिया में शामिल किया है। रितिका ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य को गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने सराहा है। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने हाथों से मिट्टी के बर्तन को सजाकर उस पर भी ‘लोका: समस्ता: सुखिनो भवंतु’ लिखकर तुलसी का पौधा लगाकर सांसद को भेंट किया। रितिका सिंह की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, पूर्व विधायक विनोद तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम प्रसाद, विनोद गुप्ता आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed