फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   World homeopathy day organised

होम्योपैथी से तमाम रोगों का बेहतर उपचार होता है-विधायक

Mon, 11 Apr 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
World homeopathy day organised
होम्योपैथी से कई रोगों का बेहतर उपचार संभव : विधायक
विज्ञापन

महराजगंज। होम्योपैथी से कई रोगों का बेहतर उपचार संभव है। मानव सेवा ईश्वर सेवा है, इस भाव को निरंतर आगे बढ़ाते रहने की जरूरत है। होम्योपैथ की दवाओं पर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। होम्योपैथ चिकित्सक भी बेहतर इलाज के जरिए समाज में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
यह बातें सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल ने कही। वह रविवार को शहर के एक हाल में प्रमिला होमियो क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर की ओर से आयोजित वर्ल्ड होम्योपैथी डे पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में चिकित्सकों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। कोरोना काल में चिकित्सकों की बदौलत ही लोगों का जीवन सुरक्षित हुआ।
विज्ञापन

डॉ. हेमंत श्रीवास्तव ने सैमुअल हैनीमैन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सैमुअल हैनीमैन यूरोप देश जर्मनी के निवासी थे। डॉ. हैनिमैन, एलोपैथी के चिकित्सक होने के साथ-साथ कई यूरोपियन भाषाओं के ज्ञाता थे। जिला होम्योपैथ अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने डॉ. हैनिमैन के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब के सचिव देवेश कुमार पांडे ने किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, हरीकेश चौधरी, शिरोमणि दुबे, सूरज सिंह, डॉ. डीके साहनी, डॉ. शांति शरण मिश्र, डॉ. पीके श्रीवास्तव, आत्माराम गुप्त, अनुराग वर्मा, प्रज्ञा सागर, एजाज खान, सुनील श्रीवास्तव, सूरज श्रीवासत्व, नवीन श्रीवास्तव, आदित्य प्रताप सिंह, डॉ. केपी सिंह, डॉ. अमित हालदार, डॉ. अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed