फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   World Earth day organised

विश्व पृथ्वी दिवस

Sat, 23 Apr 2022 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
World Earth day organised
प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस
विज्ञापन

महराजगंज। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर घुघली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में शुक्रवार को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया गया।
एआरपी संतोष चौधरी ने कहा कि प्रकृति को नष्ट न करें, उसके संरक्षण में योगदान दें। बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि प्रदूषण नहीं फैलाएं, लोगों को इस संबंध में समझाएं। जल का महत्व समझें। पानी बचाएं और लोगों को जागरूक करें। वॉटर हार्वेस्टिंग को समझें और उसका प्रयोग करें।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक यशवीर कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा से ही दुनिया की सुरक्षा संभव है। पर्यावरणविद शिक्षक डॉ. धनंजय मणि त्रिपाठी ने बच्चों को जल के महत्व के बारे में बताते हुए पानी बचाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने मिट्टी बचाने के बारे में विस्तार से बताया कि मिट्टी को किस-किस प्रकार से बचाया जा सकता है। शिक्षक अतुल कुमार मिश्र ने कहा कि सबसे ज्यादा पौधा जमाकर विद्यालय में जमा करने वाले विद्यार्थी को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। विद्यालय के शिक्षक रामजपित यादव, रागिनी, शीतल, गुलफसा, कृष्णा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
विद्यालय में पृथ्वी की सुरक्षा कैसे करें विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जिसमें कक्षा चार की छात्रा शीतल कुमारी को प्रथम स्थान, कक्षा पांच के छात्र कुन्दन को द्वितीय तथा कक्षा तीन की छात्रा रागिनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कक्षा एक की छात्रा शिवानी तथा आनंद कुमार को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।

---------------
विश्व पृथ्वी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
महराजगंज। सेंट जेवियर्स स्कूल महराजगंज में विश्व पृथ्वी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से पृथ्वी के अनेक रूपों को दिखाया एवं उसके अनेकों महत्व को समझाया। विद्यालय प्रबंधक रत्नेश चंद्रा व रितिका चंद्रा ने सभी बच्चों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपेक्षा करते हुए यह संदेश दिया कि वृक्षों पर ही हमारा जीवन निर्भर है। प्रधानाचार्य रविंद्र कौर ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है इन्हें क्षति पहुंचाना अपने जीवन को संकट में डालना है। इस दौरान पियूष, हर्ष, आदित्य, विवेक, आयुष आफिया, अराध्या, प्रियांशी, आयुषी इशांक, आर्विक, राम्या, आकृति, शुभम, ख्याति शिफा, दिव्या आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed