फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Workers celebrated BJP's victory in three states

Maharajganj News: तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Sun, 03 Dec 2023 06:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 03 Dec 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
Workers celebrated BJP's victory in three states
महराजगंज। तीन राज्यों के चुनावों में भाजपा की जीत पर रविवार को पार्टी कार्यालय पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत से स्पष्ट हो गया है कि देश की राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि इन नतीजों से साफ है कि भारत के मन में मोदी है। मोदी के मन में भारत है। उन्होंने कहा कि कमल खिलने का मतलब सुशासन और विकास की गारंटी है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली जीत के बाद पीएम मोदी की गारंटी, राहुल गांधी की गारंटी पर भारी पड़ गई है। इस दौरान जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, जिला मंत्री अशुतोष शुक्ल, गौतम तिवारी मौजूद रहे। डॉ. शांति शरण मिश्रा ने भी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की जीत पर पटाखा फोड़ कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख नौतनवां राकेश मद्धेशिया, प्रदीप पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed