फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Workers are the foundation of society and nation building.

Maharajganj News: समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं श्रमिक

Sat, 02 May 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Workers are the foundation of society and nation building.
सक्सेना चौराहे पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित शिविर के निरीक्षण के दौरान बोले डीएम
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण
महराजगंज। श्रमिक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान का ध्यान रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह निर्देश जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर नगर क्षेत्र स्थित सक्सेना चौराहे पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर के निरीक्षण के दौरान दिए। इस अवसर पर श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं निशुल्क दवा वितरण का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से शिविर में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर में 72 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यकतानुसार उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर में महिला श्रमिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य परीक्षण करा रहे श्रमिकों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अम्बेडकर पार्क पहुंचकर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और मानवता के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
विज्ञापन

नगर पालिका के श्रमिकों को किया सम्मानित
इसके बाद नगर पालिका परिषद सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित श्रमवीर गौरव समारोह के सीधा ऑनलाइन प्रसारण कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा श्रमिकों के सम्मान एवं कल्याण से संबंधित विभिन्न संदेशों का प्रसारण किया गया। ऑनलाइन प्रसारण के उपरांत जिलाधिकारी ने नगर पालिका के श्रमिकों को सम्मानित किया तथा उनके स्वास्थ्य परीक्षण और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को श्रमवीर की संज्ञा दी गई है, जो उनके परिश्रम, समर्पण और योगदान का सम्मान है। उन्होंने कहा कि श्रम किसी भी समाज की प्रगति का मूल आधार है और श्रम किसी प्रकार का हो श्रम करने में किसी प्रकार की शर्म नहीं होनी चाहिए। समाज के प्रत्येक वर्ग का श्रम राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, चाहे उसका स्वरूप कोई भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार पहुंचकर गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. प्रशांत कुमार, अपर उप जिलाधिकारी प्रेम शंकर पांडेय, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा पुष्पलता मंगल, जयमंगल, रामप्रभेश सिंह, चंदन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed